आजमगढ़ में मेले में विवाद में युवक को मारी गोली:घर से बुलाकर मारी गई पैर में गोली, घायल, भर्ती, गिरफ्तारी को लेकर दो पुलिस टीमें गठित

Oct 28, 2026 - 13:38
0
आजमगढ़ में मेले में विवाद में युवक को मारी गोली:घर से बुलाकर मारी गई पैर में गोली, घायल, भर्ती, गिरफ्तारी को लेकर दो पुलिस टीमें गठित
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में ककरहटा गांव में मंगलवार की देर रात मेले में हुए विवाद के बाद एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया है।टीमें गठित की हैं। मेले में हुआ था विवाद इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि इंद्रदेव यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र निखिल यादव मंगलवार की रात पास में लगे मेले में गया था। वहां मानचोभा निवासी सौरभ यादव और मोजरापुरा निवासी अजीत यादव के साथ निखिल का विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने निखिल के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद निखिल वहां से अपने घर लौट आया। कुछ देर बाद सौरभ यादव ने मोबाइल फोन से निखिल से संपर्क किया और उसे घर से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद जब निखिल वहां से जाने लगा तो सौरभ ने उसे गोली मार दी। गोली निखिल के दाहिने पैर में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User