फतेहपुर में युवक अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से 105.4 किलो पटाखे जब्त किए
फतेहपुर के बकेवर में पुलिस ने 105 किलो 400 ग्राम अवैध पटाखों के साथ 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया। पटाखे एक निर्माणाधीन मकान से मिले।
पुलिस के मुताबिक, दीपावली और धनतेरस से पहले जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार सुबह बकेवर थाना पुलिस ने छापा मारा।
ब्रजेश कुमार यादव ने गुरुवार को एक बजे जानकारी देते हुए बताया कि छापा बकेवर-चौंदरा सड़क के पास, सरूय बकेवर से करीब एक किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित मकान में मारा गया। यह मकान रसूलपुर निवासी रमन कश्यप पुत्र राजेन्द्र कुमार कश्यप का है।
पुलिस ने मौके से 4 गत्तों और 1 बोरी में रखे अलग-अलग ब्रांड के तैयार अवैध पटाखे जब्त किए। तौल में इनका कुल वजन 105 किलो 400 ग्राम निकला।
पुलिस ने बकेवर थाने में रमन कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस नंबर 148/2026 में बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक, उसे मौके से गिरफ्तार किया गया और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध पटाखों के भंडारण के मामलों में अब तक करीब एक करोड़ रुपए से अधिक के पटाखे पकड़े जा चुके हैं। अभियान जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)