कन्नौज में कार डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलटी:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, 5 घायल, ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर निकाला
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार की खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कार दिल्ली से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे तिर्वा कोतवाली के पास 194+200 किलोमीटर पर चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए घायल हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और यूपीडा कर्मचारियों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भी इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ के रहने वाले हैं घायल घायलों की पहचान दिल्ली-एनसीआर के बुराड़ी निवासी विक्की (30), अरुण (27), पवन (31), राहुल (27) और लखनऊ सिटी निवासी दीपक (38) के रूप में हुई है। विक्की के पिता का नाम अनिल, अरुण के पिता का नाम राजू, पवन के पिता का नाम विनोद कुमार, राहुल के पिता का नाम टिल्लू और दीपक के पिता का नाम ईश्वर सिंह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)