गुरसरांय में गणेश पूजन भंडारा संपन्न:गल्ला मंडी परिसर में महाआरती, श्रद्धालुओं ने पाया महाप्रसाद
झांसी के गुरसरांय में गल्ला मंडी गेट नंबर 2 पर गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य पूजन-अर्चन एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के विधि-विधान से पूजन और महाआरती के साथ हुई, जिसके पश्चात क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद/भंडारे का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। पूजन के उपरांत आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान 'जय श्री गणेश' और 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन को सफल बनाने में पंडित सुशील स्वामी, प्रमोद स्वामी, मुकेश प्रधान, अंकित साहू, मुन्ना पचौर, भूपेंद्र पटेरिया, रामजी, शुभम बामौर, रानू तिवारी, पप्पू देसी, शिवम राजा, अभी ठाकुर, लालू मंडी, दीपक एवं रोहन मंडी सहित कई प्रमुख समाजसेवियों और स्थानीय निवासियों की सराहनीय भूमिका रही। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने व्यवस्थाएं संभालकर श्रद्धालुओं को सहभोज कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)