लखनऊ में त्रिपुर सुंदरी सहस्रार्चन आयोजित:मां ललिता से सुख प्रार्थना, शांति समृद्धि और आरोग्य की कामना
लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित एल्डेको इटर्निया टाउनशिप की एल्डेको लक्सा सोसाइटी में शुक्रवार शाम मां श्री त्रिपुर सुंदरी का सहस्रार्चन किया गया। तुलसी मानस पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज के सान्निध्य में हुए अनुष्ठान में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने करीब एक घंटे तक विभिन्न पूजन सामग्रियों से मां त्रिपुर सुंदरी का अर्चन किया। इस दौरान भक्तों ने मां राजराजेश्वरी से शांति, समृद्धि, सौभाग्य, आरोग्य और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)