स्कूटी की टक्कर से घायल महिला मौत:बेटे के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रही थीं
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूटी की टक्कर से घायल महिला की प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा नाईम मियां का पूरा स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के पास हुआ था। महिला ने रविवार सुबह करीब 11 बजे दम तोड़ा। सराय अकिल थाना क्षेत्र के हाशिमपुर किनार गांव निवासी इरफान अहमद शनिवार को अपनी मां मसरूर निशा को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। मसरूर निशा, अबरार अहमद की पत्नी थीं। कार्यक्रम के बाद मां-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मसरूर निशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तिल्हापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)