हादसे में घायल विमलेश की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका, मोबाइल न मिलने और FIR दर्ज न करने का आरोप लगाया
शाहजहांपुर में हादसे में घायल विमलेश कुमार की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि हादसे के बाद विमलेश का मोबाइल नहीं मिला और शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रात में परिवार शव घर लेकर आए ।शनिवार सुबह पुवायां पुलिस परिवार से बात करने घर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन जाम लगा सकते हैं। इसके बाद पुलिस परिवार से बात करने के लिए घर पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। हादसा 22 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे हुआ था। थाना पुवायां क्षेत्र के जठियापुर खुर्द गांव के रहने वाले विमलेश कुमार ऑटो से शाहजहांपुर मंडी जा रहे थे। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर में एक पार्क के पास उल्टी दिशा से आ रहे टैंपो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। विमलेश की हालत गंभीर थी। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से उनको बरेली भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली से लखनऊ रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। लखनऊ में ही पोस्टमार्टम किया गया। शुक्रवार रात परिजन शव लेकर घर पहुंचे। उन्होंने विमलेश का मोबाइल न मिलने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। विमलेश सब्जी बेचकर पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे का भरण-पोषण करते थे। पुवायां के क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि परिवार से बात की गई है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। परिवार के जरिए तहरीर सदर थाने पहुंचवाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)