हाईकोर्ट ने SSP फिरोजाबाद को कार्रवाई के आदेश दिए:युवती को धमकियों का मामला, हाईकोर्ट ने तलब की रिपोर्ट

Nov 13, 2026 - 17:16
0
हाईकोर्ट ने SSP फिरोजाबाद को कार्रवाई के आदेश दिए:युवती को धमकियों का मामला, हाईकोर्ट ने तलब  की रिपोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोजाबाद को निर्देश दिया है कि वे युवती की शिकायत पर उचित कार्रवाई करें और उसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करें। न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने उजमा सामी की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट में बताया लगातार धमकियां मिल रहीं याची अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि विपक्षी गण की ओर से रोजाना जान और स्वतंत्रता को खतरे की धमकियां मिल रही हैं। यह धमकियां खासतौर पर तब बढ़ीं, जब उन्होंने मोहम्मद आमिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि आमिर उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया और शादी का झूठा वादा कर शारीरिक शोषण किया। आमिर को जेल भेजा गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया है। एसएसपी फिरोजाबाद कार्रवाई करें पीठ ने कहा कि जब आमिर के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, तो अब धमकी देने वालों के विरुद्ध भी प्रशासन अलग से नई प्राथमिकी दर्ज कर इस पहलू की जांच कर सकता है। याचिकाकर्ता ने 16 अक्टूबर 2026 को पंजीकृत स्पीड पोस्ट से एसएसपी फिरोजाबाद को आवेदन भेजा था, लेकिन आरोप है कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने कहा एसएसपी फिरोजाबाद 16 अक्टूबर 2026 के आवेदन पर उचित कार्रवाई करें। जिसमें जान से मारने की धमकी के साथ-साथ कथित अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी का भी जिक्र है, जिससे याचिकाकर्ता की निजता का उल्लंघन होता है। और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अगली सुनवाई पर अदालत में पेश की जाए। ऐसा न करने पर एसएसपी को स्वयं अदालत में उपस्थित होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2026 को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User