हाथरस में पुष्टाहार वितरण की निगरानी के निर्देश:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने को कहा

Nov 27, 2026 - 12:38
0
हाथरस में पुष्टाहार वितरण की निगरानी के निर्देश:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने को कहा
हाथरस में जिला पोषण समिति और जिला निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुष्टाहार वितरण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने समय पर आपूर्ति और वितरण के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक आज सुबह 10:30 के लगभग कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ), सुपरवाइजर और मुख्य सेविकाओं को अपने क्षेत्रों में नियमित दौरा और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीपीएस वाली फोटो के साथ रिपोर्ट देने को भी कहा। बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। इनमें विभागीय स्थापना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की भर्ती, पोषण ट्रैकर एप, जिले में चिह्नित कुपोषित बच्चे और एनआरसी शामिल थे। आंगनबाड़ी भवन निर्माण, केंद्रों का कायाकल्प, लर्निंग लैब, नई अनुपूरक पुस्तकें, पोषण आहार व्यवस्था, हॉट कुक्ड मील योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पारदर्शिता के साथ निभाएं। विभागीय कामों की समय-समय पर समीक्षा होगी। काम में ढिलाई मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती में तय मानकों और आरक्षण के नियमों का पालन करने को कहा। केंद्रों के निर्धारण और वर्गवार व भर्तीवार रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का वजन और लंबाई, साथ ही गर्भवती महिलाओं का वजन नियमित रूप से मापने के निर्देश दिए। उन्होंने यह जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने को कहा। पुष्टाहार गोदामों से केंद्रों तक सामग्री समय पर पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को तय मानकों के अनुसार देने के निर्देश भी दिए। पोषण ट्रैकर एप पर सभी जरूरी जानकारी समय पर और सही तरीके से दर्ज करने के साथ रिकॉर्ड अपडेट रखने को कहा गया। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), सुपरवाइजर और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User