तमिलनाडु दीप विवाद मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी:आदेश के बावजूद पत्थर के स्तंभ पर दीप नहीं जला; कलेक्टर समेत अधिकारियों पर अवमानना याचिका
तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। विवाद पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के पत्थर के खंभे पर दीप जलाने को लेकर है। यह जगह एक दरगाह के करीब है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाने की एक बार के लिए इजाजत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि मंदिर प्रशासन की टीम ही वहां जाकर दीप जलाएगी। हालांकि, 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया। मंदिर में परंपरागत स्थान यानी उच्छिपिल्लैयार मंदिर के पास दीप जलाया गया। सरकार ने 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगते हुए कहा था कि प्रशासन ने दीपथून पर दीप जलाने की पूरी कोशिश की लेकिन देवस्थानम यानी मंदिर प्रशासन ने उसे रोका। दीपथून पर दीप नहीं जलने के बाद याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। उन्होंने मदुरै जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर एस. राजेंद्रन, कमिश्नर टी.जी. विनय और मंदिर के कार्यकारी अधिकारी समेत अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी मंदिर और दरगाह के बीच जमीन और धार्मिक अधिकार का विवाद
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)