सोनभद्र हादसे में फंसे घायलों के लिए देवदूत बने 5-छात्र:दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी थी आग, शीशे तोड़कर केबिन से निकाला

Nov 27, 2026 - 12:38
0
सोनभद्र हादसे में फंसे घायलों के लिए देवदूत बने 5-छात्र:दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी थी आग, शीशे तोड़कर केबिन से निकाला
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के लोहरा पावर हाउस के पास गुरुवार दोपहर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्रक के केबिन में दो लोग फंस गए। जहां कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे थे, वहीं राणा प्रताप विद्यालय के पांच छात्रों ने घायलों को बचाने के लिए साहस दिखाया। हादसे के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसमें फंसे दोनों लोगों के बाहर निकलने का रास्ता नहीं था। घटनास्थल पर मौजूद छात्र रोहित कुमार, साहिल सोनकर, आयुष कुमार, आदित्य सोनकर और नीरज कुमार ने घायलों की मदद करने का फैसला किया। उन्होंने बिना देर किए ट्रक के शीशे तोड़े और किसी तरह दोनों घायलों को बाहर निकाल लिया। देखिए कल के हादसे की 3 तस्वीरें… अस्पताल पहुंचाने में भी की मदद दोनों घायलों को बाहर निकालने के बाद छात्रों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उनकी तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका और उनकी जान बच गई। हादसे की भयावहता के बीच छात्रों के साहस और सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना हो रही है। दो लोगों की मौत, बाइक सवार भी आया चपेट में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर हुई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो ट्रकों की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। हादसे की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए। पांचों छात्रों के इस प्रयास से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User