हमीरपुर में ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा:23 वाहनों के काटे गए चालान, 12.63 लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना, टीमें गठित
हमीरपुर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार शाम 3 बजे जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पत्योरा की खदान खंड संख्या 31/8 का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने खदान क्षेत्र में वाहनों के आने-जाने पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। कंट्रोलरूम से इनकी निगरानी की जाए। धर्मकांटे की बांट-माप विभाग से जांच कराने को भी कहा गया। डीएम ने साफ कहा कि वैध रॉयल्टी और ई-फॉर्म/एम-फॉर्म के बिना खनिज ट्रांसपोर्ट नहीं होगा। गड़बड़ी पर पट्टाधारक समेत जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मौजूद अधिकसरियों ने बताया कि जांच अभियान में 23 वाहनों के ऑनलाइन चालान कर 12.63 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 14 वाहनों से 7.80 लाख रुपए सरकारी खाते में जमा हुए। अवैध खनन और ट्रांसपोर्ट रोकने के लिए जिले में चार विशेष टीमें बनाई गई हैं। एक टीम खनन विभाग ने भी बनाई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के नेतृत्व में ये टीमें दिन-रात जांच कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान खान अधिकारी विकास सिंह परमार और खान निरीक्षक उमाकांत भी वहां थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)