चित्रकूट में धनतेरस पर दीपावली मेला शुरू:सुबह से पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालु पहुंचने लगे, 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे

Nov 06, 2026 - 07:14
0
चित्रकूट में धनतेरस पर दीपावली मेला शुरू:सुबह से पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालु पहुंचने लगे, 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे
चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेला धनतेरस पर शुक्रवार सुबह 3 बजे शुरू हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, 22 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 22 सेक्टरों में बांटा है। यहां 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी और दूसरे जिलों से आए एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। चित्रकूट को सजाया गया है। प्रमुख रास्तों और चौराहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। रोशनी और सजावट के इंतजाम किए गए हैं। डीएम-एसपी लगातार कर रहे निरीक्षण डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रमुख जगहों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वे सुरक्षा, यातायात, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा कर कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं। 9 जगहों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम दीपावली मेला-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत संध्या भी होंगी। इनमें बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके लिए 9 जगह तय की गई हैं। इनमें नया बस स्टैंड बेड़ी पुलिया, रानीपुर भट्ट पार्क नगर पालिका परिषद, मंदाकिनी पैलेस होटल, खोही तिराहा, भरतकूप, रामसय्या, शिवरामपुर मोड़, कामदगिरि आरती स्थल परिक्रमा मार्ग और रामायण दर्शन परिक्रमा मार्ग शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User