होमगार्ड वेटिंग लिस्ट जारी करने कि मांग को लेकर प्रदर्शन:17 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी, महिला प्रदर्शनकारी ने पुलिस पर बैड टच का आरोप लगाया
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की वेटिंग लिस्ट की मांग अब गंभीर होती जा रही है। लखनऊ के इको गार्डन में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 55 वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इसमें 17 दिन से आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की आज तबीयत बिगड़ गई। वहीं, इसी प्रदर्शन में शामिल संतकबीरनगर के एक अभ्यर्थी ने पिछले दिनों सुसाइड कर लिया था। ‘विभिन्न भर्तियों में शामिल होने से खाली हुए पद’ अभ्यर्थियों ने कहा कि अंतिम चयन से बाहर हुए उम्मीदवारों को मौका मिलना चाहिए अभी 41,424 पद खाली है जिसे भरना बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकरियों का दावा है कि होमगार्ड, यूपी पुलिस और UPSSSC की भर्तियां एक ही समय पर चल रही हैं। कई उम्मीदवार एक से ज्यादा भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। चयनितों के दूसरी भर्तियों में जाने से होमगार्ड के 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। अभ्यर्थी बोला- शरीर कमजोर पड़ता जा रहा आदर्श नाम का अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठा है। आदर्श ने बताया- 17 दिन से आमरण पर बैठा हूं। भोजन पूरी तरह से त्याग दिया है। शरीर कमजोर पड़ता जा रहा है, बोलने पर जोर नहीं लग रहा है। खड़े होने पर या बैठने पर चक्कर आने लगता है। परिवार से कह दिया है कि जब तक नियुक्ति नहीं मिलेगी, वापस नहीं लौटूंगा। मेरी अंतिम सांस तक लड़ाई चलेगी। पिताजी नहीं हैं। घर में माता अकेली हैं। बार-बार फोन करके चिंता जताती हैं, मगर बेरोजगारी से बेहतर मेरा आमरण अनशन है। पुलिस पर बैड टच का आरोप प्रदर्शन में सुल्तानपुर से आने वाली ज्योति ने पुलिस के ऊपर अभद्रता और बैड टच का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हम लोग इको गार्डन के बाहर प्रदर्शन करने जाते हैं तो पुलिस हमें डिटेन करती है। इस दौरान जो पुरुष पुलिसकर्मी है वह शरीर पर उल्टी सीधी जगह टच करते हैं। शरीर के कई अंग से हमारा कपड़ा भी हट जाता है उसे भी सही नहीं करने देते विरोध करने पर अभद्रता करते हैं गाली देते हैं। 55 दिनों से अपना घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं यहां न खाने की व्यवस्था है ना रहने की और पुलिसकर्मियों की बदतमीजी को बर्दाश्त करते हैं वह अलग मन बेहद विचलित हो चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)