उल्देपुर में जांच के लिए आज मेरठ आएगा न्यायिक आयोग:सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस धूलिया की अध्यक्षता में अवैध कालोनियों की जांच के लिए बनाया है आयोग
अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों की जांच के लिए गठित किया गया न्यायिक आयोग आज गुरुवार को मेरठ पहुंचेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जस्टिस धूलिया की अध्यक्षता में इस न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। 7 सदस्यीय आयोग मेरठ आकर यहां अवैध कालोनियों की जांच करेगा। इसमें मुख्य रूप से उल्देपुर कालोनी है जिसकी जांच होनी है। उल्देपुर में कालोनी माफियाओं ने 150 से ज्यादा अवैध कालोनियां खड़ी कर दी हैं।
जिसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया है। इसकी जांच कराने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ था गठन दरअसल मेरठ जिले में धड़ल्ले से हुए अवैध निर्माण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसको देखते ही सुप्रीम कोर्ट ने 21 सितंबर 2026 को न्यायिक आयोग गठित कर मेरठ में अवैध निर्माणों की जांच का आदेश दिया था। अब ये आयोग जिले में आकर उल्देपुर सहित अन्य कालोनियों की जांच करेगा। आयोग के आने की आहट से पहले ही मेडा ने शहर में अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। मेडा के सचिव राजेश सिंह का कहना है कि उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)