इमरान मसूद बोले- यूपी में तीसरा गठबंधन नहीं:सीधा मुकाबला राहुल-मोदी के बीच; सपा सांसद बोले- ओवैसी गलतफहमी के शिकार
यूपी में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तंज कसा। कहा कि मेहमान आ रहे हैं, उनका स्वागत करिए। अच्छा खाना खिलाइए। यूपी में कोई तीसरा गठबंधन नहीं है। पूरे देश में राजनीतिक मुकाबला सीधे राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच है। यूपी में भी यही देखने को मिलेगा। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि ओवैसी साहब गलतफहमी के शिकार हैं। तीसरे मोर्चे की कवायद अर्थहीन साबित होगी। सही मायनों में बात ये है कि यूपी का मतदाता यही चाहता है कि भाजपा हारे और भाजपा को हराने की क्षमता केवल और केवल सपा में हैं। इस धारा के खिलाफ जो जाएगा वो बर्बाद हो जाएगा, खत्म हो जाएगा। सांसद चंद्रशेखर के घर ओवैसी के लंच पर पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने तंज कसा। कहा कि बर्तन नए और खाना रेस्टोरेंट का बना, लेकिन घर जाटवों का। क्यों भाई हमारी जाटव मां अछूत हैं क्या, उनके हाथ से बना खाना नहीं खाते क्या ओवैसी। हैदराबाद से चंद्रशेखर को भगाने वाले ओवैसी कब हमारी मां को अपने घर बुला कर इतने प्यार से खाना खिलाएंगे?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)