हरदोई में शादी तुड़वाने लड़की के ससुराल पहुंचा:आरोपी ने विवाह न करने पर तेजाब डालने की हत्या की
हरदोई में युवती की शादी तुड़वाने के लिए एक युवक पर उसके ससुराल पक्ष के घर पहुंचकर झूठी बातें फैलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने दूल्हे और उसके माता-पिता के सामने युवती से अपनी शादी होने और गर्भपात जैसी मनगढ़ंत बातें कहीं। रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, युवती को रास्ते में रोककर तेजाब डालने और परिवार की हत्या करने की धमकी भी दी। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर मंगलवार तड़के 3:10 बजे शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुराल पहुंचकर रिश्ता तोड़ने का बनाया दबाव शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक, वह व्यापार करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसकी शादी तय हो चुकी थी। आरोप है कि पड़ोसी मोहल्ले का रहने वाला युवक शादी तय होने की जानकारी मिलने पर 13 नवंबर को होने वाले रिश्तेदारों के घर पहुंच गया। वहां उसने होने वाले दूल्हे और उसके माता-पिता के सामने युवती के बारे में मनगढ़ंत और बढ़ा-चढ़ाकर बातें कहीं। युवक ने युवती से अपनी शादी होने और गर्भपात कराने जैसी बातें कहकर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि शादी की गई तो जिंदगी भर पछताना पड़ेगा। रास्ते में रोककर तेजाब डालने की धमकी दी पीड़ित पिता के अनुसार, 13 नवंबर की शाम उनकी बेटी दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक ने शादी से इनकार करने पर तेजाब डालकर मारने और कहीं दूसरी जगह शादी नहीं होने देने की धमकी दी। उसने परिवार के लोगों की हत्या करने की भी धमकी दी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का आरोप पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर युवती की फोटो वायरल कर भ्रामक बातें फैलाने का भी आरोप लगाया है। इससे युवती और परिवार की सामाजिक छवि धूमिल होने की बात कही गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)