मतदाता सूची की शिकायतों के लिए बस्ती में केंद्र शुरू:डीसीसी सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलेगा; टोल फ्री नंबर 1950 पर करें संपर्क

Nov 24, 2026 - 08:57
0
मतदाता सूची की शिकायतों के लिए बस्ती में केंद्र शुरू:डीसीसी सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलेगा; टोल फ्री नंबर 1950 पर करें संपर्क
बस्ती में मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतें और सुझाव दर्ज कराने के लिए सोमवार से डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) शुरू किया गया है। यह केंद्र कलेक्ट्रेट के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में बनाया गया है। यहां मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए 05542-246810 नंबर जारी किया है। यह नंबर 1950 पर पोर्ट किया गया है और टोल फ्री है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस. सुधाकरन ने बताया कि एक जनवरी 2027 की तारीख के आधार पर विधानसभा मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसकी आलेख्य मतदाता सूची 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित की गई थी। मतदाताओं की शिकायतें और सुझाव जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए यह केंद्र बनाया गया है। डीसीसी 17 नवंबर 2026 से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन यानी 4 जनवरी 2027 तक संचालित रहेगा। सुबह 9 से रात 9 बजे तक काम करेगा केंद्र जनपद के नागरिक इस दौरान मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी, शिकायत या सुझाव के लिए केंद्र से संपर्क कर सकेंगे। डीसीसी रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़ी शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User