कार्तिक पूर्णिमा पर जौनपुर में हजारों ने स्नान किया:राजेपुर त्रिमुहानी संगम पर करीब 50 हजार लोग पहुंचे, घाटों और मंदिरों में भीड़

Nov 24, 2026 - 08:57
0
कार्तिक पूर्णिमा पर जौनपुर में हजारों ने स्नान किया:राजेपुर त्रिमुहानी संगम पर करीब 50 हजार लोग पहुंचे, घाटों और मंदिरों में भीड़
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जौनपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती और सई नदी में स्नान किया। लोगों ने घाटों और आसपास के मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए। राजेपुर त्रिमुहानी में सई और गोमती नदियों के संगम पर करीब 50 हजार लोगों ने स्नान किया। यह संगम सूरज घाट और सिरकोनी ब्लॉक के पास है। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक किया। भोर से ही संगम पर स्नान शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मेले में भीड़ बढ़ी और दोपहर तक हजारों लोग पहुंच गए। पुरुषों ने मेले में रेवड़ा खरीदा, महिलाओं ने श्रृंगार का सामान लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे और झूलों व चरखों पर झूले। सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था। सई और गोमती नदियों के संगम को धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। गोस्वामी तुलसीदास की श्रीरामचरितमानस में पंक्ति है, ‘सई उतरि गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए।’ मान्यता है कि भरतजी ने अवधपुरी लौटते समय इसी जगह स्नान किया था। नगर के शाही पुल के पास गोपी घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट, केरारबीर, छोटी काशी और अचला देवी घाट पर भी श्रद्धालु सुबह पहुंचे। स्नान के बाद उन्होंने ब्राह्मणों को दान दिया और आसपास के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User