हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:चंदौली में उधार में गुटखा देने से मना करने पर मार डाला था

Nov 23, 2026 - 16:13
0
हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:चंदौली में उधार में गुटखा देने से मना करने पर मार डाला था
चंदौली में सैयदराजा पुलिस ने सोमवार को चतुर्भूजपुर के पास से हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी रणविजय उर्फ विजय को गिरफ्तार किया। वह मनराजपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में रणविजय और विशाल यादव ने हरिदास यादव पर हमला किया था। आरोप है कि दोनों ने उनसे 25 हजार रुपए से ज्यादा नकदी छीनने के बाद फावड़े से सिर पर वार किया था। इसमें हरिदास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हरिदास की मनराजपुर गांव में पान की दुकान है। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन विशाल यादव दुकान पर उधार में गुटखा मांगने पहुंचा था। हरिदास ने पहले से बकाया रकम होने का हवाला देकर गुटखा देने से मना कर दिया। इसके बाद बाजार में सामान खरीदने जा रहे हरिदास पर दोनों ने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को रणविजय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User