मिर्जापुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य:तीन ट्रेनें निर्धारित रूट से चलेंगी, 11 नवंबर को निरस्त

Nov 11, 2026 - 10:32
0
मिर्जापुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य:तीन ट्रेनें निर्धारित रूट से चलेंगी, 11 नवंबर को निरस्त
मिर्जापुर में स्थानीय रेलवे स्टेशन एवं झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से बाधित रेल परिचालन बुधवार सुबह सामान्य हो गया। रेलवे प्रशासन ने युद्धस्तर पर काम कर देर रात तक रेलखंड को दुरुस्त कर लिया। बुधवार सुबह 3:36 बजे ट्रायल लोको इंजन का सफल परिचालन किया गया। इसके बाद सुबह चार बजे से इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो गया। रेलखंड दुरुस्त होने के बाद पूर्व में परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही तीन ट्रेनों को अब उनके निर्धारित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें गाड़ी संख्या 04064 (10 नवंबर), 12141 (9 नवंबर) और 22177 (10 नवंबर) शामिल हैं। ये तीनों ट्रेनें अब अपने पूर्व निर्धारित रूट से चलेंगी। वहीं, गाड़ी संख्या 13309 को रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण 11 नवंबर को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के त्वरित और समन्वित प्रयासों से रेलखंड पर परिचालन बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User