इटावा में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पांच दुग्ध उत्पादक सम्मानित:भेड़ एवं बकरी प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

Nov 26, 2026 - 16:34
0
इटावा में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पांच दुग्ध उत्पादक सम्मानित:भेड़ एवं बकरी प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
इटावा में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया गया। दोपहर 12 बजे भेड़ एवं बकरी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सम्मानित लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। पांच लोगों को मिला सम्मान सम्मान पाने वालों में सैफई के ओडमपुर स्थित गौशाला संचालक बादशाह, मिनी नंदिनी योजना के तहत डेयरी चलाने वाले रघुराज सिंह और शिवम राजपूत शामिल रहे। इनके अलावा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाले रघुवीर सिंह और योगेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। वर्गीज कुरियन के योगदान की दी जानकारी कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने वर्गीज कुरियन के जीवन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दुग्ध क्षेत्र के विकास में कुरियन की भूमिका की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं के बारे में बताया नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक रमाकांत यादव ने दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के जरिए पशुपालक और डेयरी संचालक किस तरह लाभ उठा सकते हैं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में एमआईएस मैनेजर विमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User