कल होगा भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। जानें हेगली ओवल की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन।

Nov 26, 2026 - 16:03
0
कल होगा भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी

दि राइजिंग न्यूज़ | न्यूजीलैंड | 26 नवंबर 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था। ऐसे में दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खेलने पर संशय बना हुआ है। वहीं, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के संकेतों के बाद गुरनूर बराड़ के टेस्ट पदार्पण की चर्चा भी तेज हो गई है। भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत गेंदबाजी संयोजन के साथ उतरना चाहेगी।

पिच रिपोर्ट: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। नई गेंद से बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। हालांकि, जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो सकती है। इस मैदान पर खेले गए 15 टेस्ट मुकाबलों में से 9 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने: दोनों देशों के बीच अब तक 66 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 16 मैच जीते हैं, जबकि 28 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हेगली ओवल में दोनों टीमें केवल एक बार भिड़ी हैं, जिसमें न्यूजीलैंड को जीत मिली थी। भारत अब तक इस मैदान पर टेस्ट मैच नहीं जीत सका है।

मैच प्रिडिक्शन: हेगली ओवल में हालिया मुकाबलों का रिकॉर्ड देखते हुए टॉस की भूमिका काफी अहम हो सकती है। पिछले चार टेस्ट मैचों में तीन बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। हालांकि, टीम इंडिया के मौजूदा संयोजन और खिलाड़ियों की क्षमता को देखते हुए भारत के पास मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User