बैंकॉक के तेल डिपो में धमाके के बाद आग:आसमान में काला धुआं छाया; लोगों को इलाका खाली करने के आदेश
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार को बंगचक तेल डिपो में धमाके के बाद आग लग गई। धमाके के बाद डिपो से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को तुरंत घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा। एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों से बच्चों को भी बाहर निकाल लिया गया। बंगचक तेल डिपो बैंकॉक के पूर्वी हिस्से में है। इसे थाईलैंड की बड़ी ऊर्जा कंपनी बंगचक कॉर्पोरेशन चलाती है। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं दी है। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)