घर का ताला तोड़कर सामान और नगदी चोरी:उन्नाव में महिला का आरोप- विरोध पर परिवार से मारपीट और जान से मारने की धमकी
उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के भिटौली गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी और विरोध करने पर परिवार से मारपीट का आरोप लगा है। महिला ने गांव के चार लोगों पर झूले का सामान, दो बड़ी मोटर और 55 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा मांगी। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में भिटौली निवासी आशा देवी ने बताया कि 23 नवंबर 2026 की रात उनका बेटा शाम लोडर लेकर गंगा स्नान के लिए गया था। परिवार के बाकी सदस्य खेत में धान काटने और उसकी पिटाई के काम से गए थे। आशा देवी के मुताबिक, घर खाली होने का फायदा उठाकर गांव के छोटे लाल पुत्र सुकरू, निर्मल और प्रहलाद पुत्रगण सुकरू तथा आकाश पुत्र प्रहलाद ने पुरानी रंजिश के चलते ताला तोड़ा और सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मेलों में झूले और अन्य सामान लगाकर गुजारा करता है। आरोपियों ने झूले के पाइप, एक जाली, हथौड़ा, दो बड़ी मोटर और ट्रैक्टर की किस्त के लिए रखे 55 हजार रुपए चोरी किए। आशा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि लोडर की डीजल टंकी में चीनी डाल दी गई, जिससे उसका इंजन सीज हो गया और परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ। उनके मुताबिक, मौरावां थाने में शिकायत करने के बाद आरोपियों ने परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। आशा देवी ने कहा कि डर के कारण परिवार गांव छोड़कर जंगल में रह रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)