MLC पवन सिंह चौहान बने गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यपरिषदीय सदस्य:राज्यपाल ने किया नामित, शासन ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह चौहान को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद का सदस्य नामित किया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-1 ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। शासन ने जारी किया आदेश शासन के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने पत्र जारी किया है। यह मनोनयन उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 20(1)(ज) के तहत किया गया है। आदेश की सूचना विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी और उच्च शिक्षा निदेशक (प्रयागराज) समेत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। शिक्षा और शोध को मिलेगा मार्गदर्शन पवन सिंह चौहान के कार्यपरिषद सदस्य बनने से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। उनके मार्गदर्शन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)