काशी की गलियों में पैदल घूमीं बंगाली अभिनेत्री सुभाष्री गांगुली:बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था; चखा बनारसी चाट का स्वाद
बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सुभाष्री गांगुली गुरुवार को धर्मनगरी काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। अभिनेत्री ने काशी की गलियों में पैदल घूमते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वह बनारस की पुरानी गलियों और यहां की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखती नजर आईं। मंदिरों में दर्शन के बाद शाम को अभिनेत्री ने बनारस के मशहूर खानपान का आनंद लिया। उन्होंने यहां की प्रसिद्ध चाट और दूसरे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके बाद वह दशाश्वमेध घाट पहुंचीं, जहां आयोजित विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। गंगा आरती के दौरान मां गंगा की भव्य आरती और घाटों का आध्यात्मिक माहौल देखकर वह अभिभूत नजर आईं। बंगाली सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं सुभाष्री सुभाष्री गांगुली बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में फिल्म 'पितृभूमि' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'चैलेंज', 'परन जय जलिया रे', 'खोकाबाबू', 'खोका 420', 'बॉस', 'अभिमान', 'बॉस 2', 'नबाब', 'चालबाज' और 'परिणीता' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में भी वह 'बबली', 'शोंटान', 'गृहप्रवेश' और 'धूमकेतु' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)