जौनपुर में खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित:स्टॉक और रेट बोर्ड नहीं लगाने पर तीन को नोटिस, दो को चेतावनी
जौनपुर में कृषि विभाग ने शनिवार दोपहर 3 बजे खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया। तीन को कारण बताओ नोटिस और दो को चेतावनी दी गई।
जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में फतेहगंज, लाला बाजार, समाधगंज और पंवारा की आठ खाद दुकानों की जांच हुई। खाद वितरण में गड़बड़ी, स्टॉक और रेट बोर्ड नहीं लगाने और अधूरे रिकॉर्ड मिलने पर कार्रवाई की गई।
अपर जिला कृषि अधिकारी ने बेलवां, रखवां, किशनुपुर और रामदयालगंज की पांच खाद दुकानों का निरीक्षण किया। यहां वितरण व्यवस्था में कमियां मिलने पर विक्रेताओं को जरूरी निर्देश दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं से खाद सरकारी तय दरों पर बेचने को कहा। उन्होंने दुकानों पर स्टॉक और रेट बोर्ड लगाने और बिक्री व स्टॉक के रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि तय कीमत से ज्यादा दर पर खाद बेचने वालों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई होगी।
कृषि विभाग ने किसानों से खाद तय कीमत पर खरीदने की अपील की। विभाग ने कहा कि दुकानदार ज्यादा कीमत वसूले या वितरण में गड़बड़ी करे, तो अधिकारी से शिकायत करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)