ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत:बिजनौर में चालक को जेसीबी से निकाला, गंगा स्नान कर लौट रहा था परिवार

Nov 24, 2026 - 15:51
0
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत:बिजनौर में चालक को जेसीबी से निकाला, गंगा स्नान कर लौट रहा था परिवार
बिजनौर के चांदपुर में मंगलवार दोपहर गंगा स्नान से लौट रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली को गन्ने से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलटने से 35 वर्षीय विमलेश और उनकी 8 वर्षीय बेटी निधि की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव अकबरपुर झोझा निवासी निलेश अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ नारनौर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। लौटते समय चांदपुर-जलीलपुर रोड पर गांव अकबरपुर सीमली के पास हादसा हो गया। ट्रॉली में करीब 5 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे सवार थे। टक्कर लगने के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विमलेश और निधि को मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… जेसीबी से निकाला गया चालक हादसे में ट्रैक्टर चालक निलेश करीब आधे से एक घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबा रहा। उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। महिला जानकी और निलेश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पूजा, मुन्नी, ओमपाल और प्रिंस को मामूली चोटें आई हैं। डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User