जौनपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल:6 थानों को मिले नए प्रभारी, पन्नेलाल और विपिन कुमार बने पीआरओ

Nov 28, 2026 - 10:16
0
जौनपुर में पुलिस विभाग में फेरबदल:6 थानों को मिले नए प्रभारी, पन्नेलाल और विपिन कुमार बने पीआरओ
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। गैर जनपद स्थानांतरित प्रभारियों को कार्यमुक्त किया गया है। महेंद्र कुमार सिंह को शाहगंज थाना, रमेश यादव को जफराबाद थाना और पवन कुमार उपाध्याय को सिकरारा थाने का प्रभारी बनाया गया है। दीनदयाल पांडे को लाइन बाजार का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अखिलेश कुमार को मीरगंज थाना और लक्ष्मण विक्रम सिंह को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। पन्नेलाल और विपिन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक का जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) बनाया गया है। केराकत, मछलीशहर और महिला थाने के पूर्व प्रभारियों को गैर जनपद स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया है। मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को एसओजी में भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User