गोरखपुर में सजा राष्ट्रीय विज्ञान मेला:600 बाल वैज्ञानिकों का मॉडल, क्विज और रिसर्च में दिखेगा दम, 29 नवंबर तक आयोजन

Nov 28, 2026 - 10:16
0
गोरखपुर में सजा राष्ट्रीय विज्ञान मेला:600 बाल वैज्ञानिकों का मॉडल, क्विज और रिसर्च में दिखेगा दम, 29 नवंबर तक आयोजन
गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती की ओर से आयोजित 24वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का शानदार शुरुआत हुआ। शुक्रवार को अतिथियों ने दीप जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। देश भर से जुटे करीब 600 बाल वैज्ञानिक और 400 शिक्षक इस राष्ट्रीय आयोजन में शामिल हुए हैं, जहां बच्चे प्रयोग, क्विज, रिसर्च पेपर और वर्किंग मॉडल के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मुख्य वक्ता विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रविन्द्र कान्हेरे ने कहा कि विज्ञान सिर्फ किताबों में पढ़ने की चीज नहीं, बल्कि जीवन में उतारने और प्रयोग करने का विषय है। भविष्य के भारत को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने वाली नई तकनीकों की कल्पना आज के यही बाल वैज्ञानिक करेंगे। मॉडल से लेकर रिसर्च पेपर तक में दिखेगा हुनर प्रो. कान्हेरे ने बताया कि ऐसे मंच बच्चों में जिज्ञासा, लॉजिकल सोच और नई चीजें ईजाद करने की भावना जगाते हैं। मेले में छात्रों के हुनर को निखारने के लिए चार मुख्य प्रतियोगिताएं रखी गई हैं जिसमें प्रयोग (एक्सपेरिमेंट), प्रश्नमंच (क्विज), शोध पत्र (रिसर्च पेपर) और मॉडल मेकिंग शामिल हैं। सेना से लेकर चंद्रयान मिशन तक पहुंचे छात्र- गोविंद चंद विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद महंत ने कहा कि शिशु मंदिर में पढ़ने वाले हर छात्र को खुद पर गर्व होता है। संस्था देश के सीमावर्ती इलाकों में भी मुफ्त शिक्षा दे रही है। यहां से पढ़े छात्र आज सेना के ऊंचे पदों से लेकर 'चंद्रयान मिशन' तक में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सैकड़ों पूर्व छात्र आज वैज्ञानिक बनकर विज्ञान और खेती के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने संभाला मंच संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्ष प्रांत) के प्रांत संघचालक डॉ. महेन्द्र अग्रवाल ने की। अतिथियों का परिचय प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने कराया, जबकि मेले की रूपरेखा अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक नगेंद्र कुमार पांडेय ने रखी। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने आभार जताया। खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम का संचालन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खुद किया। इस मौके पर विष्णु अजीत सरिया, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र जी, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचंद जी, क्षेत्र सह संगठन मंत्री डॉ. राममनोहर जी, क्षेत्रीय मंत्री प्रो. सौरभ मालवीय, सह क्षेत्रीय मंत्री डॉ. रामनाथ गुप्त, प्रांत मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह, स्कूल के प्रबंधक प्रदीप कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह समेत कई शिक्षाविद मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User