सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश का एनकाउंटर:पैर में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार, चाय की दुकान पर मारी थी गोली

Nov 28, 2026 - 10:16
0
सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश का एनकाउंटर:पैर में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार, चाय की दुकान पर मारी थी गोली
बरेली के फरीदपुर में सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तौहीद के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सीएचसी फरीदपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। फरीदपुर थाना पुलिस शनिवार सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गार्ड पर हमले का आरोपी बाइक से शाहजहांपुर की ओर भागने वाला है। इस पर पुलिस ने ज्यारत कट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। तभी फरीदपुर की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान मोहल्ला ऊंचा निवासी तौहीद पुत्र इरशाद के रूप में हुई। गार्ड को स्टूल, ईंट और पत्थरों से पीटा था पुलिस के मुताबिक, तौहीद 26 नवंबर की रात सिक्योरिटी गार्ड पर हुए हमले के मामले में वांछित था। पैगापुर निवासी अजय कुमार फरीदपुर स्थित जियो मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड हैं। गुरुवार रात करीब 10:40 बजे उन्होंने पड़ोस की मनोहर चाय की दुकान से कुर्सियां हटाने को कहा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अमन अजमेरी, तौहीद और आमिर ने अजय पर हमला कर दिया। तीनों ने स्टूल, ईंट और पत्थरों से उनकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ फरीदपुर हेमंत उपाध्याय ने बताया कि गार्ड पर हमले के मामले में वांछित तौहीद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User