44 गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी शिविर लगे:5 से 7 नवंबर तक उपभोक्ता करा सकेंगे प्रक्रिया; डीएसओ ने गैस सप्लाई और सब्सिडी जारी रखने की अपील की

Nov 05, 2026 - 16:54
0
44 गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी शिविर लगे:5 से 7 नवंबर तक उपभोक्ता करा सकेंगे प्रक्रिया; डीएसओ ने गैस सप्लाई और सब्सिडी जारी रखने की अपील की
अम्बेडकरनगर की सभी 44 गैस एजेंसियों पर 5, 6 और 7 नवंबर को ई-केवाईसी शिविर लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को करीब 12 बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसियों पर पहुंचे। ई-केवाईसी कराई। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक, शिविर के पहले दिन 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी कराई। जिले में तीनों कंपनियों की 44 एजेंसियां जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की 14, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की 18 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 12 गैस एजेंसियां हैं। शासन के निर्देश पर सभी एजेंसियों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें अब तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले एलपीजी उपभोक्ता अपनी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। सब्सिडी पाने में होगी सुविधा डीएसओ ने बताया कि ई-केवाईसी अपडेट रहने से गैस सप्लाई जारी रखने और पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी पाने में सुविधा होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि आखिरी समय का इंतजार न करें। 7 नवंबर तक चलने वाले शिविर में अपनी गैस एजेंसी पहुंचकर ई-केवाईसी जरूर करा लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User