झांसी के कारोबारी की लाश MP में मिली:मोबाइल घर छोड़कर निकला था, 15 किलोमीटर दूर ओरछा के सतार नदी में मिला
झांसी के एक कारोबारी की लाश मध्य प्रदेश में मिली है। वह घर पर अपना मोबाइल छोड़कर स्कूटी से निकला था। लगभग 15 किलोमीटर दूर सतार नदी में वह बेसुध मिला। तब पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के फोन करने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूरा मामला झांसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र का है। स्कूटी के नंबर से पहचान हुई मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज मोहल्ला निवासी नीरज साहू (45) के रूप में हुई है। उनकी दो बेटियां है। परिजनों ने बताया कि नीरज साहू कन्फेसरी के होलसेल कारोबारी थे। उनकी रानी महल के पास दुकान है। रविवार सुबह लगभग 10 बजे नीरज साहू घर से स्कूटी लेकर निकले थे। अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे ओरछा के सतार नदी में वह बेसुध मिले। सूचना पर ओरछा पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्कूटी के नंबर के आधार पर पुलिस ने बेटी को कॉल लगाया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से नीरज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)