झांसी में एक्सीडेंट में घायल युवक ने दम तोड़ा:एक दिन पहले सब्जी लेकर पैदल घर आ रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
ललितपुर में एक्सीडेंट में घायल हुए एक युवक ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह शुक्रवार को सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तालबेहट थाना क्षेत्र के टेटा गांव के पास हुआ। बेटी की हो चुकी शादी, दो बच्चे अविवाहित मृतक का नाम रामस्वरूप (36) पुत्र छक्कीलाल कुशवाहा था। वह ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र के टेटा गांव का रहने वाला था। परिवार में पत्नी रुकमन के अलावा 3 बच्चे हैं। बड़ी बेटी पूनम (20) की शादी हो चुकी है। मुस्कान (9) और बेटा कान्हा (6) पढ़ते हैं। मृतक के चाचा धनश्याम कुशवाहा ने बताया- मेरा भतीजा रामरूवरूप मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह लगभग 3 किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव बांसी सब्जी खरीदने गया था। वह से पैदल लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हम लोग उसके तालबेहट सीएचसी ले गए। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान आज भतीजे ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पतानहीं चल पाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)