झांसी में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी के रिश्तेदारी में जाने के बाद फंदे पर झूला, पुलिस जांच में जुटी
झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी, जबकि दोनों बेटे काम पर गए थे। इसके बाद उसने कमरा को अंदर से लॉक करके फांसी लगा ली। बाल्टी गिरने की आवाज सुनकर छोटे भाई की पत्नी ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका था। परिजनों ने गेट तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाय गांव का है। दोनों बेटे काम पर गए थे मृतक का नाम राजेश रजक (46) पुत्र विश्वनाथ रजक था। वह सीपरी बाजार के अंबाबाय गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी सुभद्रा के अलावा दो बेटे अभिषेक (22) और आशीष (18) हैं। मृतक के भाई हरचरण ने बताया- मेरा भाई राजेश मजदूरी करता था। भाभी सुभद्रा रिश्तेदारी में गई थी। शनिवार को दो बेटे काम पर चले गए। घर पर भाई और उनके छोटे भाई की पत्नी थी। शाम को भाई कमरे में गए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद बाल्टी गिरने की आवाज आने पर बहू ने घरवालों को बुलाया। तब दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर राजेश ने दरवाजा नहीं खोला। तब परिजनों ने गेट को तोड़ दिया। अंदर देखा तो मेरा भाई रस्सी के सहारे पंखे पर लटका हुआ था। परिजनों ने आनन फानन में उसे नीचे उतारा। तब सांस चल रही थी। तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आज पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)