जौनपुर में कार-बाइक की टक्कर, महिला की मौत:बेटी की शादी का कार्ड बाटकर लौट रही थी, चालक फरार
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार निर्मला की मौत हो गई। वह अपने बेटे सचिन के साथ बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रही थीं। बेटी की शादी 18 नवंबर को होनी थी। रामपुर थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव की रहने वाली निर्मला, स्वर्गीय राजमनि गौतम की पत्नी थीं। वह सचिन के साथ भदोही से निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रही थीं। रामपुर सेमुही मोड़ के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से निर्मला सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि कार चालक उन्हें कुचलकर मौके से फरार हो गया। हादसे में निर्मला गंभीर रूप से घायल हुईं और उनकी मौत हो गई। सचिन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 18 नवंबर को तय थी। वह अपनी मां के साथ शादी का कार्ड बांटने भदोही गया था। वहां से लौटते समय पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रामपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल कार का नंबर UP 62 DJ 7555 बताया गया है। पुलिस को कार का नंबर मिल गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)