झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूली:सहारनपुर में 30 हजार मांगने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Nov 19, 2026 - 22:42
0
झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूली:सहारनपुर में 30 हजार मांगने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
सहारनपुर में दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर 30 हजार रुपए वसूलने के मामले में मंडी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार शाम चार बजे अरेस्ट किया है। आरोपी ने एक युवक को झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर रकम ऐंठ ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5600 रुपए बरामद किए हैं। उसकी बाइक को भी सीज किया गया है। मंडी क्षेत्र की नाजिम कॉलोनी निवासी सबिया ने 18 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि आयुष गुप्ता ने उनके देवर अहमद उर्फ छोटा को दुष्कर्म के मुकदमे में झूठा फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बदले 30 हजार रुपए की रंगदारी मांगी और रकम हड़प ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में FIR दर्ज की थी। मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मंडी पुलिस ने बाबा लालदास रोड पर मंदिर गेट के पास से आयुष गुप्ता को पकड़ लिया। उसके पास से 5600 रुपए नकद मिले। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराए बढ़ाई गई है। आरोपी की बाइक नंबर UP 11 DE 3546 को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आयुष गुप्ता निवासी भंगी कॉलोनी थाना मंडी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी कोतवाली मंडी में धमकी देने और विवाद से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा और पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User