कालपी में महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप:विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV वीडियो सामने आया

Nov 22, 2026 - 10:11
0
कालपी में महिला से छेड़खानी और मारपीट का आरोप:विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, CCTV वीडियो सामने आया
जालौन के कालपी नगर में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिला ने थाना कालपी में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के मुताबिक, घटना 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:51 बजे की है। महिला का आरोप है कि कालपी निवासी अंकित गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता और संजय गुप्ता पुत्र शंकरलाल गुप्ता उसके घर पहुंचे। दोनों ने उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला ने परिवार की अन्य महिलाओं पर भी मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को दी धमकी महिला के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। महिला का कहना है कि उसने घटना के दिन ही पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। एफआईआर दर्ज न होने का लगाया आरोप महिला ने दावा किया कि शिकायत और मेडिकल परीक्षण के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कालपी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User