नीले ड्रम वाली मुस्कान से जेल में मिलने पहुंचा वकील:हाईकोर्ट में फांसी माफी की याचिका पर 30 नवंबर को है सुनवाई
मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान को फांसी की सजा से बचाने के लिए उसके वकील जेल में उससे मिलने पहुंचे। शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों की टीम मेरठ पहुंची। टीम ने यहां जिला जेल में बंद मुस्कान-साहिल से मुलाकात की है। उनसे काफी देर तक बातचीत करते हुए पूरे केस के बारे में काफी पूछताछ की है।
बता दें कि मुस्कान-साहिल दोनों को सौरभ राजपूत मर्डर केस में मेरठ जिला जज की अदालत ने 14 अक्टूबर को फांसी की सजा सुनाई है। फांसी माफी के लिए मुस्कान-साहिल ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 30 नवंबर को उनके केस में सुनवाई की तारीख लगी है। वकीलों ने साहिल-मुस्कान से वन टू वन की मुलाकात मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट में साहिल-मुस्कान का केस उनके वकील सुशील शुक्ला लड़ रहे हैं। सुशील शुक्ला की जूनियर टीम के पैनल से एड. निधि और एड. हैप्पी सिंह दोनों मेरठ आए थे। दोनों ने जेल में मुस्कान-साहिल से वकील मुलाकात की है। वकील मुलाकात कैदी और वकील दोनों की पर्सनल मुलाकात होती है। जो एकांत में होती है। इसलिए दोनों के बीच उसमें क्या बातचीत हुई है इसकी हमें जानकारी नहीं है। लेकिन वकीलों की वन टू वन दोनों से मुलाकात हुई है। अब दोनों का ध्यान अपनी अपील पर है। दोनों से ही वकीलों ने उनके केस से जुड़े सवाल किए हैं। लगभग 1-1 घंटे तक दोनों से बातचीत हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)