स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे विद्यार्थी:26 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता होगी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

Nov 22, 2026 - 10:11
0
स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे विद्यार्थी:26 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता होगी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
बस्ती जिले के स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का पाठ कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें संविधान, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के साथ मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। हेल्पलाइन 15100 से मिलेगी कानूनी मदद की जानकारी सुबह 9 से 9:20 बजे तक विद्यार्थियों को कानूनी सहायता और हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को मुफ्त कानूनी मदद की व्यवस्था और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। दो वर्गों में होगी संविधान पर क्विज प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थी जूनियर वर्ग में, जबकि कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार दोपहर 12 बजे प्रधानाचार्य लीगल कैडेट कॉर्प की घोषणा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे दोनों वर्गों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User