जसरूप-नगर में गंदे पानी से निकली बुजुर्ग की शव यात्रा:महीनों से जलभराव और दूषित पानी की समस्या, अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप
हापुड़ के दस्तोई रोड स्थित जसरूप नगर कॉलोनी में महीनों से जलभराव और दूषित पानी की समस्या है। 19 नवंबर को एक बुजुर्ग की शव यात्रा गंदे पानी से भरे रास्ते से निकली। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों पर शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। निवासियों के मुताबिक, कॉलोनी की सड़कों पर जमा दूषित पानी अब घरों तक पहुंचने लगा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोज इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज क्षेत्र की ओर से दूषित पानी कॉलोनी में जमा हो रहा है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से दूषित पानी के स्रोत की जांच कराने, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)