जमीन विवाद में फायरिंग का VIDEO:भौकाल बनाने के लिए दबंगों ने की फायरिंग, अवैध तमंचा समेत युवक गिरफ्तार

Nov 28, 2026 - 09:10
0
जमीन विवाद में फायरिंग का VIDEO:भौकाल बनाने के लिए दबंगों ने की फायरिंग, अवैध तमंचा समेत युवक गिरफ्तार
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू उर्फ राहुल पुत्र राजपाल ने भौकाल बनाने के लिए खुलेआम फायरिंग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वीडियो में एक युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जबकि विशाल पुत्र नवरत्न सिंह के हाथ में भी हथियार नजर आ रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो गुरुवार की दोपहर का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, जमीन को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दबंगों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि फर्दपुर निवासी वेदपाल पुत्र अछेलाल के घर पर बाहर से आए कुछ युवक ठहरे हुए थे। ग्रामीणों का दावा है कि फायरिंग के आरोपी भी वेदपाल के घर पर ही रुके थे। मामले की सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच और कुर्रा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध अधिया के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। इसमें फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फायरिंग किन परिस्थितियों में की गई, इसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User