रामपुर में सुबह कोहरा छाया, तापमान 12 डिग्री रहा:ग्रामीण इलाकों विजिबिलिटी घटी, तापमान और घटने का अनुमान
रामपुर में शनिवार को शहरी इलाकों तक कोहरे की सफेद चादर देखने को मिली। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाई रही। सड़कों, खेतों और खुले मैदानों में कोहरे का असर दिखाई दिया। लगातार बदलते मौसम के बीच सुबह और शाम की ठंड लोगों को परेशान करने लगी है। खासकर सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड के साथ कम दृश्यता की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के तापमान पर नजर डालें तो भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 27 नवंबर को रामपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 28 नवंबर के लिए न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यानी आंकड़ों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी है, लेकिन सुबह की ठंड और कोहरे के कारण लोगों को सर्दी का एहसास अधिक हो रहा है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई दिया। खेतों और पेड़-पौधों के आसपास सफेद धुंध की चादर नजर आई। हाईवे और संपर्क मार्गों पर भी वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए सफर करना पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ा। कई लोग गर्म कपड़ों में घरों से बाहर निकले तो कुछ जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम में बदलाव का असर खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों पर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह खेतों की ओर निकलते समय ठंड महसूस कर रहे हैं। वहीं शहर में भी सुबह की सैर करने वालों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल सुबह-शाम ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)