जननायक एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल:सिपाही ने जमीन पर गिराकर पीटा, जीआरपी बोली- महिला ने पहले किया था हमला
मुरादाबाद में 18 नवंबर को जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी महिला को जमीन पर गिराकर मारता दिख रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं से भी वह धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है। महिला के माथे से खून निकलता दिख रहा है। मुरादाबाद जीआरपी ने इस मामले में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन पर एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप है। महिलाओं से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने इसे दो पक्षों के बीच का विवाद बताया। उनके मुताबिक, घटना के दौरान महिला ने पहले सिपाही की वर्दी फाड़ी और उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद सिपाही ने बचाव में महिला को धक्का दिया। एसपी ने बताया कि महिला की चूड़ी लगने से उसके माथे पर चोट आई और खून निकलने लगा। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ था। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)