सड़क सुरक्षा अभियान में 150 वाहनों पर कार्रवाई:रॉन्ग साइड और ओवरस्पीडिंग समेत हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर की सख्ती
मेरठ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के तहत शनिवार को परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 150 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, रॉन्ग साइड और ओवरस्पीडिंग के मामले सामने आए। अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन और विंध्याचल गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस के यातायात प्रभारी संतोष कुमार भी शामिल रहे। टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और रॉन्ग साइड से बचने की हिदायत दी गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान बचाने के लिए जरूरी है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत आगे भी अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)