जुआं हारने के दौरान युवक की पीट-पीटकर हुई थी हत्या:सीतापुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में गया प्रसाद (42) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामू राठौर को हिरासत में लिया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे उसे पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शुरुआती जांच में शराब के नशे में मारपीट के दौरान गया प्रसाद की मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि दोनों के बीच जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर गया प्रसाद का किसी बात को लेकर रामू राठौर से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रामू ने गया प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गया प्रसाद सात बच्चों के पिता थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी रामू राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। जुए के दौरान विवाद होने का ग्रामीणों का दावा प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी के अनुसार, शुरुआती जांच में शराब के नशे में मारपीट होने की बात सामने आई है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों व्यक्ति जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट में गया प्रसाद की जान चली गई। पुलिस दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)