कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचेंगे:बोले- जनवरी में अंतिम सूची जारी होने से पहले नाम जुड़वाने के निर्देश दिए

Nov 17, 2026 - 18:14
0
कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचेंगे:बोले- जनवरी में अंतिम सूची जारी होने से पहले नाम जुड़वाने के निर्देश दिए
कौशांबी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार शाम 4 बजे मंझनपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता लगातार तीसरी बार मनोनीत जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने की। बूथ पुनरीक्षण के प्रदेश पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक विजय प्रकाश मुख्य अतिथि थे। जिला प्रभारी सुधाकर तिवारी भी शामिल हुए। विजय प्रकाश ने कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से मतदाता सूची लेकर घर-घर जाने और हर मतदाता के नाम का सत्यापन करने को कहा। उन्होंने सूची में नाम नहीं होने पर उसे जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे। एसआईआर के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। सुधाकर तिवारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ सांठगांठ कर वोट चोरी के जरिए सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा। गौरव पांडेय ने कहा कि चुनाव की तैयारियों के लिए अब लगभग दो महीने का समय बचा है। जनवरी में मतदाता सूची अंतिम रूप से जारी होनी है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सूची जांचने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने को कहा। पांडेय ने बताया कि मतदाता सूची जिला कांग्रेस कार्यालय में उपलब्ध है। कार्यकर्ता अपने गांव और ब्लॉक क्षेत्र की सूची कार्यालय से ले सकते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता राहुल गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। उनके मुताबिक, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User