कानपुर महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम:हर्ष नगर के महिला कॉलेज की छात्राओं को प्राचार्या ने यातायात नियम बताए
कानपुर में हर्ष नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में 17 नवंबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों के तहत सड़क सुरक्षा पखवाड़े की कार्ययोजना के अनुसार हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संगीता अवस्थी ने भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)