आजमगढ़ कमिश्नर ने अटल आवासीय विद्यालय का लिया जायजा:किसी भी दशा में प्रभावित न होने पाए परीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Nov 17, 2026 - 18:14
0
आजमगढ़ कमिश्नर ने अटल आवासीय विद्यालय का लिया जायजा:किसी भी दशा में प्रभावित न होने पाए परीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर विवेक ने कहा है कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 कक्षा 9 में प्रवेश लिये जाने हेतु आगामी 31 जनवरी, 2027 को होने वाली प्रवेश परीक्षा-2027-28 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने की सम्पूर्ण व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय सभागार में उक्त प्रवेश परीक्षा हेतु गठित मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी दशा में परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता प्रभावित नहीं होनी चाहिए, इसलिए तैयारी का निरन्तर जायजा लेते रहें। ताकि परीक्षा के समय किसी भी प्रकार असुविधा उत्पन्न होने की संभावना समाप्त हो सके। मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जो भी परीक्षा केन्द्र बनाये जायें उन परीक्षा केन्द्रों का परीक्षण कर लें, यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसे समय से दूर करायें। इसी क्रम में उन्होंने उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह तथा सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार को निर्देश दिया कि दोनों अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक बार अलग-अलग दिवसों में स्वयं अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण करें तथा अध्यापन कार्यों के साथ ही छात्र/छात्राओं को उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य सभी सुविधाओं को देखें। 31 जनवरी को होगी परीक्षा संपन्न बैठक में उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने उक्त प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के अन्तर्गत विद्यालय में कक्ष 6 के 140 तथा कक्षा 9 में 9 छात्र/छात्राओं का प्रवेश लिया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा मण्डल के तीनों जनपदों में चयनित परीक्षा केन्द्रों पर 31 जनवरी, 2027 को सम्पन्न होगी तथा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच आदि के उपरान्त 25 फरवरी, 2027 को परिणाम घोषित किया जायेगा। उप श्रमायुक्त ने प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने, प्रवेश पत्र निर्गत किये जाने एवं नामित नोडल आफिसर द्वारा सम्पादित किये जाने वाले आदि कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पजीकृत श्रमिकों व कोरोना काल में श्रमिकों के अनाथ हुए बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव, बीएसए राजीव पाठक सहित बड़ी संख्या में आजमगढ़ मऊ और बलिया के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User